{"_id":"57a241714f1c1b6f152bac2f","slug":"one-man-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से कुचलकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
हादसे की बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार। बाबू पैसिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की भोर में रोडवेज बस से कुचलकर एक 40 वर्षीय शख्स की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मानसिक रोगी बताया गया है। चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की भोर में रोडवेज बस सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। नौतनवां थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया के पास एक व्यक्ति बस के पहिया के नीचे कुचल गया। लोगों ने बताया कि वह मानसिक रोगी था। अक्सर इधर-उधर भटकते दिख जाता था। हालांकि उसका नाम व पता कोई नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि मौके की स्थितियां बता रही हैं कि चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया है। नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि वाहन और शव कब्जे में ले लिया गया है। sकार्रवाई की जा रही है।