फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed in accidents, five injured

हादसों में एक की मौत, पांच जख्मी

Tue, 05 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 05 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
One killed in accidents, five injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा सिसवा में बीते 24 घंटे चार परिवारों के लिए आफत भरा रहा। रविवार देर रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना फरेंदा गल्ला मंडी समिति के पास हुई। सोमवार को सिसवा खुर्द में छात्राओं को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हुए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक फरेंदा कस्बे के रुदलापुर निवासी जीवन लाल रविवार देर रात करीब नौ बजे गला मंडी समिति के पास सड़क पार करते रहे थे। तभी महराजगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जीवन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही जीवन लाल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दूसरी घटना सोमवार सुबह 11 बजे हुई। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सिसवा खुर्द (अमडीहा) में परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं की स्कूटी में बाइक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर गिर गईं। कोठीभार थाना क्षेत्र के गोल्डेन बाईपास रोड निवासी अंकिता मल्ल व गोपाल नगर  की मुस्कान जायसवाल निचलौल से परीक्षा  देकर वापस घर लौट  रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमडीहा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं। घायल हो गई तभी पीछे से आ रहे अछमन छपरा(बीजापार) निवासी  अनिल चौहान व दुर्गेश की बाइक भी गिरी छात्राओं को बचाने के चक्कर में पुलिया में जाकर टकरा गए। जिसमें उक्त चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गांव वालों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनिल चौहान की स्थिति बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed