फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one dead by power current

करंट से घड़ीसाज की मौत हुई

Thu, 17 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
one dead by power current
बिजली संकट
महराजगंज में कोल्हुई में करंट लगने से संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी घड़ीसाज की मौत हो गई। मोटर चालू करने के दौरान लगे बिजली के झटके से वह बेसुध होकर गिरे तो सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी प्रहलाद वर्मा 15 साल से कोल्हुई में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। चौराहा पर उनकी दुकान थी, जहां वह घड़ीसाज का काम करते थे।
विज्ञापन


रोज की तरह बुधवार की सुबह वह दुकान जाने की तैयारी में जुटे थे। नहाने के लिए जैसे ही उन्होंने मोटर चालू किया, बिजली की चपेट में आ गए। झटके से वह बेसुध होकर नीचे गिरे तो सिर पर गंभीर चोट लग गई। उनकी चीख सुनकर परिवारवाले और अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सब के जुबान पर यही था कि बहुत मिलनसार थे प्रहलाद। घरवाले पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव लेकर मेंहदावल स्थित ­पैतृक गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed