{"_id":"5b77219242c7924651653db4","slug":"one-arrested-with-nipple-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल/नौतनवां (महराजगंज)। भारत - नेपाल सीमा के एसएसबी पथलहवां वीओपी के पास गश्त के दौरान शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे एक बाइक से 450 शीशी नेपाली व 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसबी के मुख्य आरक्षी रामसिंहासन यादव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सीमा पर गश्त के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में बाइक से एक व्यक्ति प्रवेश करते हुए दिखाई दिया। जिसे रोक कर जांच की गई तो बाइक पर लदी बोरी में 450 शीशी नेपाली व गैलन में 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निचलौल थाना क्षेत्र के गांव पिलवारी के नवका टोला निवासी गोलू बताया। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर सीमा पर शुक्रवार को बीओपी भगवानपुर एसएसबी ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। भगवानपुर बीओपी के एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट प्रभाकर सिंह ने बताया कि भगवानपुर सीमा के पास जांच के दौरान नेपाल की ओर से एक युवक साइकिल पर कुछ सामान लेकर आ रहा था। उसे रोककर तलाशी लिया तो बोरे में रखा 329 शीशी नेपाली शराब बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा चौधरी ग्राम हथिअहवा टोला मैनिहवा थाना नौतनवां बताया।