{"_id":"572e38e74f1c1bdb125ccf8b","slug":"one-arrested-with-3-5-kg-ganza","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ तीन किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढे़ तीन किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
नेपाल की सीमा पर गांज के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने नेपाल से गांजा लाते समय भारतीय सीमा मे एक युवक को धर दबोचा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
ठूठीबारी कोतवाल प्रभारी सत्येन्द्र पांडेय को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। सूचना पर कोतवाल ने नेपाल से आने वाली सीमा के समीप सभी भारतीय रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया।
स्वयं नेपाल के बुडंतवांपुर गांव के समीप भारतीय सीमा मे जाने वाले चकरोड पर पुलिस के जवानों के साथ निगरानी करने लगे। उसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखा। कुछ दूरी पर ही पुलिस को देखकर युवक भागने लगा।
इस पर सिपाही बैरिस्टर सिंह व शुभम सिंह ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर धर दबोचा। जांच के दौरान पकड़े गए युवक के पास से जैकेट में साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान रुदल निवासी कैथवलियां थाना झगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।