{"_id":"57fe883e4f1c1bc67b28f52c","slug":"old-lady-dead-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते घरवाले ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। बुधवार को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गुरली सबयां के पुल पर दोपहर करीब एक बजे ताजिया देखने जा रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा फेरु छपरा निवासी अफ़साना खातून(70) पत्नी मुहम्मद ईशा बुधवार को दोपहर घर से अपने पोते मुहम्मद इरशाद के साथ बाइक से कोठीभार थानाक्षेत्र के जहदा में बने ताजिया को देखने के लिए निकलीं। इरशाद अपनी दादी को लेकर खड्डा के रास्ते जहदा आ रहा था। इरशाद जैसे ही गुरली पुल पर पहुंचा, अफ़साना खातून को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इरशाद ने तुरंत 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से इरशाद अपनी दादी को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया लेकिन, सिर में गंभीर चोट के कारण अफ़साना खातून की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिवारी जनों को सौंप दिया।