फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   old lady dead in bike accident

बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की जान गई

Thu, 13 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
old lady dead in bike accident
हादसे के बाद रोते घरवाले । - फोटो : amar ujala
सिसवा बाजार। बुधवार को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गुरली सबयां के पुल पर दोपहर करीब एक बजे ताजिया देखने जा रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा फेरु छपरा निवासी अफ़साना खातून(70) पत्नी मुहम्मद ईशा बुधवार को दोपहर घर से अपने पोते मुहम्मद इरशाद के साथ बाइक से कोठीभार थानाक्षेत्र के जहदा में बने ताजिया को देखने के लिए निकलीं। इरशाद अपनी दादी को लेकर खड्डा के रास्ते जहदा आ रहा था। इरशाद जैसे ही गुरली पुल पर पहुंचा, अफ़साना खातून को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इरशाद ने तुरंत 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से इरशाद अपनी दादी को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया लेकिन, सिर में गंभीर चोट के कारण अफ़साना खातून की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिवारी जनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed