फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   old lady dead in an accident

पाकड़ की डाल गिरने से महिला की मौत 

Sat, 30 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
old lady dead in an accident
मौत पर गमजदा को दिलासा देते परिजन - फोटो : amar ujala
ठूठीबारी। झूला झूलते समय पाकड़ की डाल टूटने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मैरी गांव के उत्तर कोने पर पाकड़ का पेड़ है। शुक्रवार की दोपहर गांव के कुछ युवक पाकड़ के पेड़ के डाल में झूला डाल कर झूल रहे थे। डाल के नीचे गांव की 60 वर्षीय लैरून निशा और सतीश (7) बैठे थे।
विज्ञापन


अचानक डाल टूट कर गिर गई। उसकी चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं बगल में खेल रहा सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सिसवा केन यूनियन चेयरमैन राजेश्वर तिवारी व ग्राम प्रधान भुलई के सहयोग से गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के शव को परिजनों ने दफन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed