{"_id":"577554fc4f1c1b3b1e79ad49","slug":"men-dead-coming-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई कमाने गए युवक की घर आते समय मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई कमाने गए युवक की घर आते समय मौत
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली। मुंबई कमाने गए भरवलिया गांव निवासी एक युवक की घर लौटते समय मौत हो गई। वह बीमार था और बेहतर इलाज के लिए मित्र के साथ घर लौट रहा था। लेकिन बस्ती रेलवे स्टेशन पर उसके सांसों की डोर टूट गई। रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी उसके परिवार को दी तो घर पर मातम छा गया।
घुघली थाना के भरवलिया निवासी अजीत (23) आठ माह पहले कमाने के लिए मुंबई गया था। पिछले कई माह से वह बीमार चल रहा था। घरवालों ने उसकी तबीयत की जानकारी पाई तो उसे फोन किया।
कहा कि घर आ जाओ यहां बेहतर इलाज हो सकेगा। अजीत मंगलवार को अपने एक मित्र के साथ घर के लिए चल दिया। बुधवार को जब उसकी ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर रुकी तो मित्र से उसने भूख लगने की बात कहते हुए कुछ ले आने को कहा।
विज्ञापन
जब उसका मित्र स्टेशन से कुछ खाने का सामान लेकर ट्रेन में लौटा तो उसे मरा देख कर दंग रह गया। फिर ट्रेन के डिब्बे से शव को उतारकर इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने स्थानीय थाने को जानकारी दी। फिर अजीत की मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची। अजीत की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।