फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   married women hanged herself

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 28 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Thu, 28 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
married women hanged herself
आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
अड्डा बाजार। संपतिहां में बुधवार की तड़के सुबह कमरे में एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। सास के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा और आनन-फानन में अस्पताल की ओर लेकर भागे।
विज्ञापन


लेकिन कोल्हुई के प्राइवेट चिकित्सक द्वारा मौत की पुष्टि करने पर शव लेकर लौट आए। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोगों के सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन


नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां गांव में भोर के पांच बजे एक विवाहिता की मौत की सूचना पर सनसनी फैल गई। विवाहिता के पति और देवर बारात गए थे। सास भैंस को चराने के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी समय विवाहिता दरवाजे और बरामदे में झाड़ू लगाने लगी। ससुर शौच चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास घर लौटी तो दुधमुंहे बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आवाज देती हुई विवाहिता के कमरे में घुसने की कोशिश की। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। धक्का देकर सिटकिनी तोड़ने पर फाटक खुला। अंदर विवाहिता को साड़ी के सहारे झूलती देखकर सासू के पांव तले जमीन खिसक गई।

सास के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे उसे नीचे उतारा। उसके मौत पर विश्वास न करके तत्काल उसे अस्पताल लेकर भागे। कोल्हुई में प्राइवेट चिकित्सक ने उसके मौत की पुष्टि करने पर परिवार वाले लौट आए।


सूचना पाकर पति और देवर तथा नेपाल से विवाहिता की मां और चाची मौके पर पहुंची और सभी के सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामायण यादव ने कहा कि फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। जबकि संपतिहां चौकी पुलिस ने कहा कि किसी ने इस तरह की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed