फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   married girlfriend had filed murder

शादीशुदा प्रेमिका ने कराई थी राहुल की हत्या

Sat, 21 May 2016 12:15 AM IST
mahrajgang 
mahrajgang  Updated Sat, 21 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
married girlfriend had filed murder
 पुलिस ने प्रेमिका समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को राहुल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस वारदात में शामिल एक अन्य प्रेमी पुलिस की पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन


दरअसल, 20 अप्रैल को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज निवासी 20 वर्षीय टेंट मजदूर की हत्या कर शव को गांव के बाहर फेंका दिया गया था। इसी दिन गांव में एक शख्स की बेटी की शादी थी। इसमें राहुल ने टेंट लगाया था। रात भर वह शादी समारोह में मौजूद रहा। सुबह राहुल की मां को किसी ने सूचना दी कि राहुल करंट से झुलस गया है।
विज्ञापन


सीएचसी बनकटी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने टेंट मालिक सदानंद को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया। 22 अप्रैल को मां तीजा देवी ने गांव की आयशा खातून के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों से पूछताछ में आखिरकार सच सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ चंद्रेश यादव ने बताया कि राहुल और मायके में रह रही विवाहिता आयशा खातून के बीच प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। आये दिन दोनों में रकम लेन देने को लेकर विवाद होता था। इसी बीच आयशा को दो नये प्रेमी अशोक व राजेश मिल गये।


तीनों ने राहुल को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 20 अप्रैल की रात में गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे उसे बुलाया और तीनों ने मिलकर उसके गुप्तांग को दबा कर मार डाला।पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आयशा व अशोक को जेल भेज दिया। वहीं राजेश की तलाश पुलिस कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed