{"_id":"56eef4894f1c1b8546f150b0","slug":"man-killed-by-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से शख्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से शख्स की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार के कुरहवां गांव के पास गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर रविवार सुबह पौने आठ बजे पिकअप ने साइकिल सवार शख्स को टक्कर मार दी। बनकटी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। लेकिन पुलिस ने नौतनवा मंडी से वाहन बरामद कर लिया है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवां निवासी 50 वर्षीय कन्हई यादव साइकिल से संपतिहा चौराहे की ओर जा रहे थे। पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर नौतनवा की ओर भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी कन्हई को संपतिहा के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बनकटी पहुंचने पर वहां के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर संपतिहा चौकी पर पहुंचे नौतनवा थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र रामनयन की तहरीर पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई। मंडी से पिकअप पकड़ ली गई है। चालक भाग निकला।
अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरेंदा खुर्द के सुधीर व आदर्श बाइक से बृजमनगंज से फरेंदा की तरफ आ रहे थे। दरबारी चक के पास गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दूसरी घटना के मुताबिक कटखोर निवासी रामचन्द्र निचलौल आ रहे थे। गड़ौरा के पास भैंस से बाइक टकरा गई। गिरने से घायल हो गए। गांव वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।