फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   machanic dead in an accident

मिस्त्री की मौके पर मौत, पिता-पुत्र घायल

Sat, 30 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
machanic dead in an accident
सड़क दुर्घटना में राजगीर की मौत के बाद उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शिकारपुर। बांसपार बनराई के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार शख्स की मौत हो गई और बाइक पर बैठे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिता की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के समय तीनों शटरिंग करने जा रहे थे। 
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी प्रताप गौड़, मेवालाल और उनके पुत्र महेश को एक ही बाइक पर बैठाकर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे धर्मपुर में मकान की शटरिंग करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज थी और चालक हेलमेट भी नहीं लगाया था। बाइक सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार बनराई के पास पहुंची थी कि एक गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली सामने दिखाई दी। बाइक चालक प्रताप गौड़ ओवरटेक कर जैसे ही आगे बढ़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर से एक अन्य वाहन आता देख बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक लेकर नीचे गिर गया। ट्राली के पहिए के नीचे आ जाने से प्रताप गौड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पिता-पुत्र दूसरी ओर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मेवालाल की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि यदि वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed