फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   loot and murder attempted case solved, 4 arrested

लूट व हत्या के प्रयास की घटनाओं का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 07:00 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
loot and murder attempted case solved, 4 arrested
एसपी ने सदर कोतवाली के त्रिमुहानी घाट पर हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार एसपी ने खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। हत्या के प्रयास व लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कट्टा, चाकू व एक कार बरामद किया है। चारों छात्र हैं। सोमवार को पुलिस आफिस में पत्रकार वार्ता में एसपी भारत सिंह ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव दरोगा जितेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक कार से सिंदुरिया से शिकारपुर की ओर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ बगहिया के पास घेराबंदी की। तभी कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार सवार फायर करने लगे।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम पीयूष चौरसिया निवासी निराला नगर थाना फरेंदा स्थायी पता नरायनपुर थाना बृजमनगंज, विजय सिंह निवासी सरडीहा थाना सदर कोतवाली, आशुतोष निषाद निवासी बारातगाढ़ा थाना फरेंदा व सुंधांशु पांडेय निवासी बरदहिया बाजार थाना फरेंदा स्थायी पता सिकरिया थाना हलधरपुर जनपद मऊ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दो कट्टा, कारतूस व चाकू मिला। कार नंबर यूपी 55 डी 8536 कागजात मांगे तो दिखा नहीं सके। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 16 मई को फरेंदा थाना क्षेत्र के मंडी समिति के पास अपने दोस्त नवीन कुमार को गोली मार दी थी।

गोली मारने के बाद फंसने के डर से उन्होंने नवीन को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना देकर अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 13 अगस्त को नवीन कुमार, राजन खां व पीयूष चौरसिया ने मिलकर धानी बाजार में एक सर्राफा से आभूषण लूटे थे।


लूट के बाद नवीन से उन लोगों का मतभेद हो गया था। इसलिए नवीन को गोली मारने की प्लानिंग रच ली। एसपी ने बताया कि एक बीए द्वितीय वर्ष व बाकी के इंटरमीडिएट के छात्र हैं। एक अभियुक्त राजन की तलाश की जा रही है। नवीन को इलाज कराकर आने के बाद उसे भी जेल भेजा जाएगा। उन्होंने पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed