फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lit fire self

कलह में युवक ने आग लगाई, हालत गंभीर

Wed, 21 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
lit fire self
लगा ली आग। - फोटो : राम ललित
मुजुरी(ब्यूरो)। पारिवारिक कलह में मंगलवार की सुबह युवक ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कालेज में उसकी गंभीर हालत बनी हुई है। पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के कुर्मी टोला निवासी सोहन मंगलवार को अपने घर पर मौजूद था।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्साए सोहन ने उसे पीट दिया। इससे नाराज होकर पत्नी बेटी को लेकर मायके जाने लगी। अभी वह गांव के बाहर पहुंची थी। इसी बीच सोहन ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली। आग लगने के बाद वह चिल्लाते हुए बाहर निकला। अगल बगल के लोग बाहर निकले और आग बुझाई। वह काफी झुलस गया था।
विज्ञापन


लोगों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना के कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंची। सोहन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed