फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard came in caze

पिंजरे में आ गया तेंदुआ

Sun, 11 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
leopard came in caze
पिजड़े में फंसे तेंदुए को देेखते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
रतनपुर/अड्डा बाजार। शुक्रवार की शाम बेलभार के पूर्वी बागीचे के तार में फंसा तेंदुआ वनकर्मियों के काफी प्रयास के बाद रात एक बजे के करीब पिंजरे में कैद कर लिया गया। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज और नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह के टोला बेलभार के पूर्वी बाग में बांस खूंटी के पास तारों के बीच तेंदुआ फंस गया था। 
विज्ञापन


हालांकि आशंका जताई जा रही थी कि शिकारियों के जाल में फंसा है। पिंजरे में कैद करने के बाद स्पष्ट हुआ कि बाग की बैरिकेडिंग किए तारों में ही तेंदुआ है। निकलने के प्रयास में उसकी दहाड़ सुनकर लोगों की कौन कहे, वनकर्मियों तक के पसीने छूटते रहे। 
विज्ञापन


रेंजर वीके पाठक ने बताया कि उसे लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी शिवाजी राय मौके पर पहुंचकर दिशा निर्देश देते रहे। सदर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव, रेंजर नवनीत कुमार, दयाशंकर तिवारी, जगन्नाथ प्रसाद, डिप्टी रेंजर दिनेश त्रिपाठी, वन दरोगा ओंकार नाथ श्रीवास्तव, वनरक्षक कपिलमुनि मिश्रा, अजय स्वरूप पांडेय, कन्हैया लाल चौधरी, अड्डा चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव, खोरिया चौकी के राणा सिंह और सत्य प्रकाश सिंह प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल सत्तार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed