फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard attacked, 10 injured

तेंदुए का हमला, दस लोग घायल

Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
leopard attacked, 10 injured
श्यामदेउरवां क्षेत्र के मोहम्मदा गांव में तेंदुएको पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के मोहम्मदा टोला ढरवा में बुधवार सुबह तेंदुआ आ जाने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। तेंदुए के हमले से दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां में उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया है। सूचना के चार घंटे तक वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने से लोगों ने गुस्सा जताया है।  
विज्ञापन


ढरवा निवासी सिरजवता (35) अपने घर से टोकरी में गोबर लेकर बागीचे में फेंकने गईं। अभी वह पीछे मुड़ी कि तेंदुआ उनके ऊपर टूट पड़ा। तेंदुए ने सिरजवता को गई जगह काट लिया। थोड़ी दूरी पर खड़ी महिला तेंदुए को देखकर बदहवास हो गई और भागकर गांव में पहुंची। उसने शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने बागीचे को चारों तरफ से घेर लिया। काफी देर तक तेंदुआ छिपा रहा।
विज्ञापन


जब ग्रामीणों को तेंदुए की आहट नहीं मिली तो उसी गांव के अमरनाथ बागीचे के अंदर चले गए। अभी वह थोड़ी दूर गए कि तेंदुए ने उन पर भी हमला बोल दिया और उनकी आंख के नीचे पंजा मार दिया। तेंदुए ने इसी तरह बारी-बारी बैठोल, रामाश्रय, पिंटू, सदरी, नगीना, विश्राम और बजौली निवासी वीरेंद्र और मोनू को पंजे से मार कर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को पीएचसी श्यामदेउरवां में उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बागीचे के अंदर नरकट और बांस में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने लोगों को बागीचे से दूर हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुआ काफी मोटा और बड़ा है। उसकी दहाड़ दूर तक सुनाई दे रही है। समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed