{"_id":"5749eab24f1c1bed17690763","slug":"leady-death-for-tree-fall-in-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पर पेड़ गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पर पेड़ गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 29 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की दोपहर आई तेज आंधी और पानी में ग्राम सभा सबयां के दक्षिण टोला स्थित चिरैया कोट मंदिर के पास टैंपो के ऊपर गिरे एक पाकड़ के पेड़ से दबकर पैंतीस वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ उसका ढाई वर्ष का लड़का भी घायल हो गया। मृतका और उसके बच्चे को राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्चे की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया निवासी सूरज गौड़ सिसवा से टैंपो पर बैठ कर पत्नी सरोज, भाभी कविता और ढाई वर्षीय भतीजे आदर्श के साथ थाना क्षेत्र के जहदा स्थित ससुराल जा रहे थे । टैंपो अभी सबयां दक्षिण टोला स्थित चिरैया कोट मंदिर के पास पहुंची थी कि तभी तेज हवा और धूल भरी आंधी शुरू हो गई। इसके बाद चालक ने टैंपो को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।
उसमे मौजूद लोग टैंपो से निकल कर मंदिर की ओर भाग निकले । टैंपो में बैठा सूरज भी निकल कर पत्नी सरोज, भाभी कविता और भतीजे आदर्श को भागने के लिए बोला इसी बीच सड़क के किनारे स्थित विशालकाय पाकड़ का पेड़ टैम्पो पर गिर गया। इससे कविता की मौके पर ही मौत हो गई। ढाई वर्षीय आदर्श और सरोज घायल हो गए। मृतका कविता उसके बच्चे आदर्श और सरोज को राहगीरों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मृतका गर्भवती थी। मृतका का पति मिट्ठू उर्फ छोटे मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता है।