फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leady burn from fire, death

संदिग्ध हालत में झुलसने से महिला की मौत

Mon, 23 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 23 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
leady burn from fire, death
आग - फोटो : ANI
ब्रह्मपुर में झुलसने से एक महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक के भाई ने दहेज के लिए उसके घर वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी सुष्मिता मौर्य शुक्रवार की शाम झुलस गईं। घटना के समय घर के लोग वहीं मौजूद थे। जब वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकलीं तो उनकेपति सहित परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां शनिवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुष्मिता गर्भवती भी थीं।
विज्ञापन


भाई निरंजन मौर्य निवासी रुद्रापुर थाना पनियरा ने बताया कि पिछले साल इसी महीने शादी धूमधाम से की थी। दहेज भी दिया, लेकिन शादी के बाद से ही उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही जलाकर मार डाला है। मामले में अब वह लोग दबाव बना रहे हैं कि सुलह समझौता कर लें। पनियरा पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed