फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lat 92 house fires burned in the air

लुअठहवा में आग से 92 घर जले

Fri, 22 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 22 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lat 92 house fires burned in the air
आग में सबकुछ जलने के बाद विलखते लोग। - फोटो : हेमंत यादव
रतनपुर। लुअठहवा के सिवान में लगी आग से घोड़हवा और पड़रहवा के 92 घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। खुद आग पर काबू पाने में लग गए। जब तक आग बुझायी जाती तब तक कई की गृहस्थी पूरी तरह से जल चुकी थी। परसामलिक थाना क्षेत्र के लुअठहवा में बुधवार देर शाम गांव से करीब छह किलोमीटर पश्चिम सिवान में डंठल में आग लगी थी। जो पछुआ हवाओं के तेज होने पर गांव तक पहुंच गई। लोगों ने प्रयास तो जरूर किया लेकिन किसी का वश नहीं चला। इस दौरान पड़रहवा टोले के नोखई यादव, शेषराम यादव, मोहरत यादव, लालचंद यादव, लालमन, फूलदेव, रामसजन एवं राजेश के घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


आग का कहर घोड़हवा टोले में भी टूटा। राजकुमार, प्रहलाद, सुदामा, धर्मेन्द्र, गोविन्द, राजेन्द्र, प्रकाश, रामललित, रामप्रित, छोटेलाल, चुल्हाई, बब्लू, शंकर, लखन, सूरज चौहान, राजेश चौहान, उमेश चौहान, बल्ली, रज्जाक, सुरेन्द्र आदि के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। शिवकुमार और सुरेंद्र मद्धेशिया की किराना की दुकान जल गई। बृहस्पतिवार को एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ितों को जल्द ही चेक देने का आश्वासन दिया। विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने पीड़ितों को त्वरित सहायता के रूप में नकदी दी।
विज्ञापन


अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि फरेंदा जंगल में फिर आग लग गई। इससे पास-पड़ोस के गांवों में दहशत व्याप्त हो गया। फरेंदा जंगल के गिरधरपुर बीट, बडड़ार बीट व सूरपार बीट में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। जंगल के बगल के गांव गनेशपुर, बनकटी, बनकटा, बजारडीह, उदितपुर, नियामतपुर सहित आधा दर्जन गांव के लोग गांव के किनारे पानी की व्यवस्था करते देखे गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। एसडीएम जयचंद पांडेय, एसओ दिलीप शुक्ला  आदि रहे।

मिठौरा। परसा चक गोबरही में खाना बनाते समय आग लगने से मकान जल गया। खबर के मुताबिक खुशखबर की मा सुबह आठ बजे खाना बना रही थीं। खाना बन जाने के बाद चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। तेज हवाओं को देख लोग बुझाने में जुट गए। मौके पर चौकी प्रभारी राम प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान परसा चक, गोबरही, छेदी अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed