{"_id":"578149b74f1c1bb65b7f9cc7","slug":"lady-dead-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार/रतनपुर। सिरसिया खास में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे मोटर चलाने के लिए स्विच ऑन करने के दौरान 30 वर्षीया महिला करंट की चपेट में आ गई। बिजली के बोर्ड में वह चिपकी रह गई। काफी देर बाद जब परिवार वालों को जानकारी हुई तो वे उसे रतनपुर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नौतनवां थाना के गांव सिरसिया खास के इंद्रेश यादव की पत्नी रोजना की तरह सबसे पहले भोर में लगभग 4 बजे सोकर उठीं। टंकी में पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाने के लिए स्विच ऑन करने पहुंचीं। परिवार वालों ने बताया कि पानी के लिए वह मोटर का स्विच ऑन करने गई थीं लेकिन पता नहीं बिजली बोर्ड में कैसे करंट उतर गया। उस दौरान घर वाले सो रहे थे। परिजनों की नींद खुली तो नजर पड़ते ही घर में कोहराम मच गया।
परिवार के लोग आनन-फानन महिला को सीएचसी रतनपुर ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि महिला गर्भवती थी। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की तीन बेटियां निशा यादव (08), निधि (05) और अंकिता (04) का रो रोकर बुरा हाल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामायण यादव ने कहा कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।