फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ladies against local wine

 कच्ची शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं

Fri, 02 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ladies against local wine
राजपुर में कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने थाने में पहुंचकर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/बृजमनगंज। मोहनजोत के पंचायत भवन में कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं बृहस्पतिवार को बृजमनगंज थाने पहुंच गईं और शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।  
विज्ञापन


  महिलाओं ने मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग तथा सीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाएं मानीं। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनजोत निवासी जीडीएस समूह के सुपरवाइजर आसमा खातून के साथ सौ की संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन


महिलाओं ने एसओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के दो लोग सरकारी भवन में काफी दिनों से कच्ची शराब का धंधा करते हैं। उसकी जानकारी पुलिस विभाग को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शराब के नशे में लोग रोजाना महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर बदनाम करते हैं। इसका कई बार विरोध किया गया। वे अक्सर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की भामा, शीला, के साथ मारपीट के कारण महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कच्ची शराब का धंधा बंद नहीं हुआ आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में सूर्यमती, दुर्गावती, परमशीला, लालमती, निर्मला, पिशनावती, शीला, लक्ष्मीना, मीरा, गेना, भानमती, कैलाशी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed