फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jeweler looted

पीपीगंज के सर्राफ से 2.60 लाख के गहने लूटे

Sun, 19 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
jeweler looted
बदमाशों ने बस से उतार कर सेल्समैन को लूटा - फोटो : Amar Ujala
गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटहां के पास नहर रोड पर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से दो लाख साठ हजार रुपये लूट लिया। पीपीगंज गोरखपुर निवासी अमित वर्मा की पनियरा थाना के चौरी चौराहे पर सोने, चांदी के आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शनिवार को शाम 5 बजे दुकान बंद कर वह बाइक से अपने घर पीपीगंज जा रहे थे। अभी वह नरकटहां नहर रोड पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने अमित की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने सबसे पहले उनके दोनों मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड ले लिया। इसके बाद डिकी खुलवा कर सोने व चांदी रखे बैग को निकलवा लिया। बैग में दस हजार रुपये भी थे। सारा सामान लूट कर बदमाश धमकी देते हुए नरकटहां पीपीगंज की तरफ भाग गए। घटना के तुरंत बाद अमित वर्मा ने दूसरे के मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। अमित वर्मा ने बताया कि बैग में 100 ग्राम सोना और 2.700 किलोग्राम चांदी के जेवर थे। इसकी कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार की लूट हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed