{"_id":"5a5ba7634f1c1b72268b46db","slug":"jethani-took-birth-in-lee-s-newborn-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह में जेठानी ने ली नवजात की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह में जेठानी ने ली नवजात की जान
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलह में जेठानी ने ली नवजात की जान
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/अड्डा बाजार। कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द में पारिवारिक कलह ने एक नवजात की जान ले ली। नवजात की उम्र मात्र तीन दिन थी, लेकिन कलह से क्षुब्ध जेठानी को उस पर तरस नहीं आया और उसने मासूम के सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया, जिससे बच्चा कोमा में चला गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से जेठानी फरार है। नवजात के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
घटना 30 दिसंबर की है, जिसका खुलासा रविवार को हुआ। इस मामले में नवजात के पिता सतीश चंद्र पटेल ने सात जनवरी को कोल्हुई थाने में अपनी भाभी सोनी पटेल के खिलाफ तहरीर दी। सतीश का आरोप है कि उसकी भाभी की उसकी पत्नी सौम्या पटेल से अक्सर लड़ाई होती थी। कई बार वह सौम्या को जान से मारने की कोशिश कर चुकी थी। बीते साल 28 दिसंबर को जिला अस्पताल में उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। 30 दिसंबर को पत्नी व बच्चे को अस्पताल से घर ले आया। घर पहुंचने के बाद बच्चे को उसकी दूसरी भाभी पूनम ने गोद में ले लिया। गौरतलब है कि पूनम और सोनी सगी बहनें हैं। थोड़ी देर बाद अकेला देख सोनी ने पूनम को किसी काम से किचन में भेज दिया और बच्चे को अपनी गोद में ले लिया। तहरीर में सतीश ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण भाभी ने किसी वस्तु से नवजात के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व बच्चे की मौत हो गई। 31 दिसंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे के सिर पर चोट लगने के कारण कोमा में चला गया और बाद में उसकी मौत हो गई।