{"_id":"58543c034f1c1b440a649927","slug":"jeep-turn-down-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप नहर में पलटी, पांच महिला समेत 6 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप नहर में पलटी, पांच महिला समेत 6 जख्मी
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अड्डा क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से नहर में पलटी गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार। रोहिन नहर मार्ग पर नौतनवां थाना क्षेत्र के करैलियां गांव के नजदीकी मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर रात घने कोहरे में बारात से लौट रही जीप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
लक्ष्मीपुर के शानमोहम्मद के लड़के की बारात गड़ौरा गई थी। बारातियों को लेकर जीप लौट रही थी। रात में कोहरा अधिक था। नौतनवां थाना क्षेत्र के करैलिया गांव के निकट मोड़ पर चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और जीप नहर में पलट गई। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें सवार आजमगढ़ के एखलाक (40), हाटा की तवस्सुम(20), आलिशा (11), अंजुम (16), नगमा (12) को हल्की चोटें लगी हैं। अड्डा चौकी इंचार्ज मनीर सिंह ने कहा कि वाहन पलटने की जानकारी मिली है। लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।