फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jam for worker death

मजदूर की मौत पर जाम लगाया

Fri, 06 May 2016 12:20 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
jam for worker death
मजदूर की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बारीगांव निवासी ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले  मजदूर की ट्रॉली से दब कर मौत हो गई थी। मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सुबह कप्तानगंज-घुघली मार्ग पर बारीगांव नहर पुल के पास लाश को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। इससे पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यातायात बहाल किया।

 घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी पैंतीस वर्षीय सुग्रीव स्थानीय  भट्ठे पर काम करता था। बुधवार को भट्ठा मालिक ने उसे ट्रॉली के  साथ गोरखपुर भेजा था। ईंट गिराने के बाद वह अन्य मजदूरों के साथ ट्रॉली ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहा था। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट के नजदीक अचानक ट्रॉली पलटने से दबकर सुग्रीव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने भट्ठा मालिक को इसकी जानकारी दी थी। इसपर भट्ठा मालिक ने मृतक को लावारिस बता अपना पल्ला झाड़ लिया। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई।  बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मजदूर की लाश सड़क पर रख मुआवजे की मांग को  लेकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने भट्ठा मालिक व ग्रामीणों के बीच सुलह कराते हुए जाम ख़त्म कराया। मृतक के परिवार को भट्ठा मालिक की ओर से तीन लाख  रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सूचना के बाद पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी सुमन ओझा भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed