{"_id":"587921774f1c1b922bbaa4bf","slug":"jam-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए हाइवे जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश के लिए हाइवे जाम
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक शाखा खोरिया बाजार में ग्राहकों की समस्याएं सुनते विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/कोल्हुई/रतनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को कोल्हुई एसबीआई में कैश की किल्लत से एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राहक उग्र हो गए और हाइवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बैंक कर्मचारियों और सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा कि आए दिन बैंक में नकदी का संकट खड़ा हो जा रहा है।
जरूरी कार्यों के लिए रकम का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। बैंक के सामने हाइवे पर की खबर मिलने के बाद मौके पर कोल्हुई थानाध्यक्ष गौरव सिंह टीम के साथ पहुंचे और लोगों को किसी शांत कराकर जाम हटवाया। करीब एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। बैंक मैनेजर शिवप्रशाद राम ने बताया कि शुक्रवार को कैैश नहीं आया और पेट्रोल पंप से भी रकम नहीं जमा हुई। इसके चलते भुगतान में दिक्कत हुई। कल तक स्थिति सामान्य हो जानी चाहिए।
एसबीआई शाखा खोरिया बाजार में चार दिनों से कैश न आने से ग्राहक परेशान हैं। एक तरफ मकर संक्रांति का त्यौहार तो दूसरी तरफ लगन शुरू होते ही शादी व विदाई कार्यक्रम के लिए लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को खोरिया बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में कैश न आने से ग्राहक काफी परेशान रहे। महिला तथा पुरुष उपभोक्ताओं ने मुख्य गेट पर जाम लगाकर हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि चार दिन से सुबह से ही आकर टोकन लेकर शाम पांच बजे तक बैंक का दौड़ लगा रहे हैं।
लेकिन यह कहकर लौटा दिया जाता है कि कैश नहीं है। महिला ग्राहक निर्मला, कंचन देवी, रीना तथा कमलावती का कहना है कि घर में लड़की की विदाई है। पैसे के अभाव में खरीददारी नहीं हो पा रही है। सिकंदर खान, चंद्रमन यादव, दूधनाथ, रमजान अली , लालमन, फूला, सेवरी, रंभा आदि का कहना है कि चार दिन से सुबह से शाम तक कैश के इंतजार में भटकते रहते हैं। अंत में निराश लौटना पड़ता है। शाखा प्रबंधक परमहंस प्रसाद ने बताया कि आगे से कैश न आने से समस्या बनी हुई है। जैसे ही कैश आएगा भुगतान किया जाएगा।