{"_id":"57ae1c024f1c1bb17cee48f7","slug":"homeguards-agitated-over-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज कराने से होमगार्ड नाराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा दर्ज कराने से होमगार्ड नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
होमगार्डों का कार्य बहिष्कार शुरू
महराजगंज। आंदोलन कर रहे होमगाडर्स जवानों के खिलाफ जिला कमांडेंट की ओर से मुकदमा दर्ज कराने से नाराज होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के लोगों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह ने बताया कि समस्त होमगार्ड्स एक अगस्त से सात अगस्त तक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से ड्यूटी का बहिष्कार कर मुख्यालय पर धरना दे रहे थे। इसी बात को लेकर जिला कमांडेंट ने जिले के कुल नौ होमगार्ड्स जवानों के खिलाफ पांच अगस्त को कोतवाली सदर में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सबका हा है। ऐसे में जिला कमांडेंट की यह कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिला कमांडेंट की ओर से दर्ज कराया गया यह झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो समस्त होमगार्ड्स पुन: ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए धरना देने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जिला कमांडेंट की तरफ से दर्ज मुकदमे को वापस लेने और समुचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, भगवती वर्मा, नाथू पटेल, जयहिंद, रामअवध प्रसाद आदि होमगार्ड्स उपस्थित रहे।