फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Head teacher's family beaten

प्रधान के परिवार ने शिक्षक को पीटा

Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Head teacher's family beaten
मारपीट के आरोपी पकड़े गए। - फोटो : हरिकेश पाठक
पुरंदरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरेंदा सर्वजीत में शनिवार को प्रधान के घरवालों ने एक शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। पुरंदरपुर पुलिस ने पीड़ित शिक्षक को सीएचसी बनकटी ले जाकर इलाज कराई। शिक्षक की तहरीर पर पांच के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बांधा आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर के भौवापार निवासी सुभाष पांडेय फरेंदा सर्वजीत में सहायक अध्यापक हैं। प्रधानाध्यापक का प्रभार भी है। शिक्षक का कहना है कि शनिवार को करीब 8:45 बजे प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह विद्यालय पहुंचे। एमडीएम व रंगाई-पुताई की रकम का चेक अपने नाम से बनाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर राजू सिंह विवाद पर उतर आए। 
विज्ञापन


इसी दौरान राजू के पिता नारस, अजीत, जगदीश व दिवाकर ने लाठी, डंडे व लोहे की राड से हमला कर दिया। शिक्षक का दाहिना हाथ टूट गया व काफी चोटें भी आईं। एमडीएम पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका व चेक बुक भी फाड़ दिया। इसी बीच मोबाइल पर सूचना मिलते ही एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव मयफोर्स पहुंचे। राजू व नारस को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक पर हमले की खबर सुनते ही फरेन्दा क्षेत्र के सभी विद्यालय बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में थाने पर शिक्षकों का जमावड़ा लग गया। शिक्षक की निशान देही पर थाने पहुंचे जगदीश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन, जिलामंत्री केशव मणि त्रिपाठी, गौस आजम, आनंद पाल गौतम, प्रद्युम्न कुमार, रियाज, भीमसेन, प्रदीप, नूर आलम, आनंद सिंह, विजय प्रताप पांडेय सहित सैकड़ों शिक्षक थाने पहुंच गए। कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसे देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में शिक्षक की तहरीर पर गोलबंद होकर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने के साथ ही अन्य मामलों के तहत पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों गिरफ्तार भी कर लिया है। एसओ चंद्रेश यादव ने बताया कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed