{"_id":"5b2565494f1c1bf86e8b8537","slug":"girl-s-death-due-to-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट से बालिका की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट से बालिका की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा (महराजगंज)। महदेवा-समरधीरा मार्ग पर शनिवार को शाम करीब चार बजे मां के साथ दवा कराकर वापस घर लौटते समय बाइक की टक्कर लगने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार के डिहवां टोला निवासी सुग्रीव की बेटी लक्ष्मीना (12) अपनी मां के साथ महदेवा चौराहे पर दवा कराने गई थी। लक्ष्मीना के आंख में कुछ समस्या थी, जिसका इलाज कराने मां के साथ गई थी। दवा लेने के बाद दोनों गांव आने के लिए टेंपो पर बैठ गईं। टेंपो से उतर कर सड़क के किनारे जाने ही वाली थीं कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन के साथ भाग गया। घटना के बाद काफी लोग मौके पर जुट गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लक्ष्मीना का पिता मुंबई रहकर काम करता है। लक्ष्मीना की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार भी उसी गांव का रहने वाला है। सूचना पाकर ग्राम प्रधान गणेश निषाद भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।