{"_id":"570a9ece4f1c1b196ec81124","slug":"girl-buried-under-mounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीले के नीचे दबी बालिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीले के नीचे दबी बालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के टीले के नीचे से बेहोशी की अवस्था में निकाली गई बालिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिसवा बाजार भारत खंड पकड़ी में रविवार सुबह करीब 10 बजे नहर से मिट्टी निकालते समय एक आठ वर्षीय बच्ची के ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बेहोशी की हालत में परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोठीभार क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी निवासी जगरनाथ प्रजापति की आठ वर्षीय पुत्री निशा गांव के बगल स्थित नहर में खुरपी से मिट्टी निकाल रही थी। इसी बीच मिट्टी की चट्टान उसके ऊपर गिर गई। जिसमें वह दब गई। बगल में खेल रहे बच्चों ने देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पास के लोग दौड़ कर आए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला।
लगभग पंद्रह मिनट तक मिट्टी के नीचे दबे रहने के कारण निशा बेहोश हो चुकी थी। आनन फानन में सिसवा पीएचसी पहुंचाया डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।