फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   from villege to city lit fire

शहर से लेकर गांव तक आग ने मचाया तांडव

Thu, 13 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 13 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
from villege to city  lit fire
बलिया नाला पुल के पास कूड़ो के ढेर में लगी आग बुझाता नपा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बुधवार को शहर से लेकर गांव तक आग ने तांडव मचाया। शॉर्ट सर्किट और ढीले तारों की स्पार्किंग आए दिन आग लगने से बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। लोगों का गुस्सा अग्निशमन विभाग पर भी फट रहा है। की लापरवाही और इंदिरा नगर मुहल्ले से सटे गेहूं के खेत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आबादी के करीब आग लगने से लोग आसपास के लोग घबरा गए। जो जैसे था, आग बुझाने में जुट गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लोगों को इस बात को लेकर गुस्सा रहा कि ढीले तारों को दुरुस्त कराने को लेकर बिजली विभाग में कई बाद शिकायत हुई। मगर विभाग ने ध्यान नहीं दिया।            
विज्ञापन


बुधवार को गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने के बाद मुहल्ले के लोगों ने एसडीओ विद्युत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर समय रहते ढ़ीले तार को दुरूस्त कर दिया गया होता तो आग नहीं लगती है। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई। मुन्ना शुक्ला, सच्चिदानंद त्रिपाठी, जगदंबा गुप्ता, जगदीश गुप्ता, उदयशंकर शुक्ला आदि ने गुस्से का इजहार किया। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्दी ढीले तार ठीक नहीं कराए गए तो एक्सईएन का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर नगर चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय पहुंचे। उनके समझाने के बाद लोग मान गए।            
विज्ञापन


दोपहर करीब 3 बजे बलिया नाले के किनारे कूडे़ में अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग से उठती लपटों को देख लोग सहम गए क्योंकि हवा भी तेज चल रही थी। लोग आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि नगर पालिका के कुछ कर्मी आ गए। सब ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को थाना क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से डंठल जलाने की सूचना पर पुलिस जगह जगह दौड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसवनियां बिशुन गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर के बगल के खेत में बुधवार को सुबह डंठल जला दिया। उसकी आग कटाईकोट मदरहना, खालिकगगढ़, मदरहवा, श्रीनगर ताल के रास्ते पोखर भिंडा के सिवान में पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसी बीच मनिकौरा में कुछ लोगों ने डंठल जला दिया। आग गांव की तरफ बढ़ने लगी। तब तक सोहरवलिया खुर्द, कला, सेमरा महराज, पुरंदरपुर, पीएनसी कंपनी, परसा पांडेय, देवपुर, धुसवा, बोकवा, मोहनापुर, थरौली, सिंहपुरथरौली, राजमंदिर खुर्द में डंठल जलने लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने इन क्षेत्रों में आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है कि जहां सूचना मिली वहां तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास हुआ। डंठल जलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।    
  
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार,  पोखरभिंडा गांव में बीती रात आग से दो झोपड़ियां राख हो गई झोपड़ी में बंधी भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। यहां के झिनक यादव झोपड़ी में मवेशियों के लिए धुआं कर सोने चले गए। रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उसमें भैंस झुलस गई। जब तक आग को बुझाने की कोशिश हुई तब तक प्रेमलाल की झोपड़ी भी आग की चपेट आ गई। लोगों की मदद से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा के सिवान में बुधवार को दस बजे के करीब गेहूं के डंठल में आग लगने से घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। अगल बगल के गांव वालों ने गांव के बाहर पंपसेट से आग पर काबू पाया गया।  लेजार महदेवा के लीला छापर के सिवान से आग लपटें देख लोगों के होश उड़ गए। तेज रफ्तार से चल रही पुरूवाई से आग की लपटें गांव में न आ जाएं, इसके लिए ग्रामीण सिवान में लगे पंपिग सेट से खेत में पानी भरने लगे।


आग तेज रफ्तार से बैकुंठपुर के सेखुअहवां टोले तक पहुंची तो ग्रामीणों के होश उड़ गये। गांव के लोग बच्चे, दिव्यांग, महिलाओं के साथ मवेशियों को लेकर गांव के बाहर आ गए। आग की सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ राजाराम यादव मौके पर जमे रहे। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा तब तक गांव वाले आग पर कुछ हद तक काबू पा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed