फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‌five arrested in gangrape case

गैंगरेप मामले में पांच गिरफ्तार

Thu, 12 May 2016 12:26 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
five arrested in gangrape case
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बैठक । - फोटो : अमर उजाला
गैंगरेप मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले एक किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं इससे पूर्व कोतवाली थाना के मंगलपुर में बुधवार को हिंदू महापंचायत आयोजित की गई। इसमें 4 मई को एक बालिका के साथ समुदाय विशेष की ओर से गैंगरेप के मामले में अभियुक्तों के गिरफ्तारी की मांग की गई। मामले को लेकर हिंयुवा ने डीएम को पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के ग्राम पंचायत धनेवा-धनेई के मंगलपुर में बुधवार को हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हिंयुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समुदाय विशेष की ओर से किया गया गैंगरेप मानवता पर कुठाराघात है। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, जिला प्रभारी शेषविजय सिंह ने कहा कि गैंगरेप के बाद परिवार को धमकाया जाना उनकी दबंगई को दर्शाता है। इसका जवाब देने के लिए संगठन तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि समुदाय विशेष के लड़कों का घर में घुस जाना कुशासन का परिणाम है। इसको रोकने के लिए यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो परिणाम भयानक होगा। पंचायत को जिला मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, रघुवंशमणि ने भी संबोधित किया।


 पंचायत के बाद हियुवा  ने डीएम को पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धनंजय शर्मा, पप्पू नंदन पुरी,शेष विजय सिंह, संजय शर्मा, उमेश पटेल, गौतम अग्रहरी, कुलदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed