फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‌fir on bsp distic prabhari

बसपा प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी

Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
fir on bsp distic prabhari
बसपा नेता पर रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
 सम्राट नगर निवासी संजय सिंह पुत्र महादेव सिंह ने कोठीभार थाने में बसपा प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ऊर्फ अंकित सिंह के खिलाफ जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


  कोठीभार पुलिस को दी तहरीर में संजय सिंह ने कहा है कि शुक्रवार को मैं और मेरे साथ मुहल्ला निवासी मुन्ना सिंह तथा सुनील सिंह सिसवा खुर्द के पंडितपुर टोले पर अपने आम के बागीचे में आम तोड़वा रहे थे। इसी बीच सिसवा के बसपा प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ऊर्फ अंकित सिंह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर अमरेंद्र मल्ल, पिंटू और तीन अज्ञात के साथ मौके पर पहुंचे और आम तोड़ने से मना करने लगे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतीश सिंह की ओर से बीच-बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इस संदर्भ में राघवेंद्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह ने बताया कि   सारे आरोप गलत हैं उक्त बागीचे के जमीन का प्रकरण एसडीएम निचलौल के पास विचाराधीन है और मेरे पास बागीचे की जमीन का स्टे है। मामले में चौकी प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की बागीचे की जमीन को लेकर दोनों पक्ष में मामूली कहा सुनी हुई है तहरीर दोनों पक्ष से मिली है। उनपर शांति व्यवस्था के तहत कार्यवाही की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed