{"_id":"5749eb964f1c1b9b376918e9","slug":"fir-on-bsp-distic-prabhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता पर रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्राट नगर निवासी संजय सिंह पुत्र महादेव सिंह ने कोठीभार थाने में बसपा प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ऊर्फ अंकित सिंह के खिलाफ जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोठीभार पुलिस को दी तहरीर में संजय सिंह ने कहा है कि शुक्रवार को मैं और मेरे साथ मुहल्ला निवासी मुन्ना सिंह तथा सुनील सिंह सिसवा खुर्द के पंडितपुर टोले पर अपने आम के बागीचे में आम तोड़वा रहे थे। इसी बीच सिसवा के बसपा प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ऊर्फ अंकित सिंह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर अमरेंद्र मल्ल, पिंटू और तीन अज्ञात के साथ मौके पर पहुंचे और आम तोड़ने से मना करने लगे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतीश सिंह की ओर से बीच-बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इस संदर्भ में राघवेंद्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह ने बताया कि सारे आरोप गलत हैं उक्त बागीचे के जमीन का प्रकरण एसडीएम निचलौल के पास विचाराधीन है और मेरे पास बागीचे की जमीन का स्टे है। मामले में चौकी प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की बागीचे की जमीन को लेकर दोनों पक्ष में मामूली कहा सुनी हुई है तहरीर दोनों पक्ष से मिली है। उनपर शांति व्यवस्था के तहत कार्यवाही की गई है।