फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dispute of land quaralled two parties

कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
dispute of land quaralled two parties
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर मे खलिहान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में सोमवार और मंगलवार की रात्रि मे जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस ने एक पक्ष के युवक को ले जाकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


  गांव बसंतपुर के रहने वाले रामवृक्ष ने खलिहान की भूमि पर लगभग दस वर्ष पहले नीव डलवाई थी। इसे लेकर दूसरे पक्ष के बहादुर ने अपनी जमीन कह कर मारपीट करना शुरू कर दी।  मंगलवार देर रात्रि में बहादुर के घर के लोग नींव भरी जमीन से ईंट उठाकर दोबारा फेंकने लगे। इस पर शिवचंद, दीपचंद, रामवृक्ष और दूसरे पक्ष के बहादुर, घनश्याम, चंदा, उर्मिला, कोइला देबी के बीच में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूंचना किसी ने सौ नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। इस पर पुलिस ने दीपचंद को अपने कब्जे मे ले लिया। दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। दोनों पक्ष अपना इलाज सीएचसी बनकटी मे करवा रहे हैं।  इसी मामले में पुलिस दोनों पक्षों पर एक माह पहले चालान भी कर चुकी है। इस संबंध मे एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed