{"_id":"5795162b4f1c1bc148c4d593","slug":"dharna-against-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए धरना दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के लिए धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ पनियरा में लोगों ने धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा । पनियरा में अनियमित बिजली कटौती से त्रस्त लोगों ने रविवार की दोपहर दुर्गा मंदिर चौराहे पर धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी होने के बाद नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेकर बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया।
दुर्गा मंदिर चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योगी अजय नाथ ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से तंग आ कर लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पनियरा की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो अगला प्रदर्शन जिले पर होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में अखिलेश जायसवाल, अरविंद सिंह, अख्तर खान, असलम अंसारी, शंभू प्रसाद, शैलेश, बृजेश, अमीर खान, अनुपम जायसवाल आदि रहे।
आपूर्ति बंद कर दीः महराजगंज। चौपरिया में बिजली विभाग ने मनमाने तरीके से बिना कारण बताए करीब एक दर्जन घरों की आपूर्ति बंद कर दी। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। पिछले हफ्ते हंसराज की झोपड़ी में बिजली के केबल में फाल्ट से रात में आग लग गई। हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गए। मुआवजे लिए बिजली विभाग के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जांच में पहुंचे जेई आदि आग लगने का कुछ दूसरा कारण बताने का दबाव बनाने लगे। लोगों के बयान नहीं बदलने से नाराज जेई ने आपूर्ति रोकवा दी। इससे बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी है। रघुनाथ पटेल, पुष्पा सिंह, धर्मेंद्र, हीराला वर्मा, रामललित वर्मा, रामप्रसाद विश्वकर्मा आदि ने बिजली विभाग से तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क जाम के लिए बाध्य हो जाएंगे।