फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dhamm chetna journey reached in boudh vihar

बौद्ध विहार में धम्म चेतना यात्रा का स्वागत

Sat, 28 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 28 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
dhamm chetna journey reached in boudh vihar
worship - फोटो : अमर उजाला
 नगर के महाशय वार्ड स्थित बौद्ध बिहार परिसर में शुक्रवार को धम्म चेतना यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संघ नायक भंदत डॉ. धम्म वीरियों ने मानव एक समान जाति धर्म की नहीं कोई पहचान का संदेश दिया। इसके उपरांत चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व राज्य सभा सांसद और आल इंडिया भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. धम्म वीरियों ने कहा बाबा साहेब का सपना था कि सम्राट अशोक की तरह धर्म सापेक्ष पंथ निरपेक्ष लोक कल्याणकारी सुशासन स्थापित किया जाए।
विज्ञापन


मानवता और मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु देश काल परिस्थिति के अनुसार चले ताकि मानव जाति का संपूर्ण कल्याण हो। अंधविश्वास, कुरीतियों का अंत हो और विश्वबंधुत्व की सोच के साथ सर्व समाज का उत्थान हो। लेकिन देश आज राजनीतिकरण के जाल में उलझ गया है और हम सभी को मिलकर इससे उबरना होगा। उन्होंने बताया कि  मौजूदा प्रधानमंत्री का बाबा साहेब की तरफ बढ़ता रूझान राष्ट्रहित में है।
विज्ञापन


हमें इसे और मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ाना चाहिए। भंते शान्ति मित्र ने कहा कि भगवान बुद्ध की तरह ही बाबा साहेब भी हमारे पुजनीय हैं और प्रधानमंत्री ने  बाबा साहेब की जन्म स्थली को तीर्थ स्थली के रूप में विकसित कर सर्व समाज का मान बढाया है। इस दौरान भंते आर्यवंश, कल्याण, ज्योति, गुंसागर थाहा सत्यदेवलाल श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, ई. आरके मिश्र, चन्दन गुप्ता, प्रभाकर द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल और गिरधारी गुप्ता आदिमौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed