फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demanding murder accused arrest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 05 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 05 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
demanding murder accused arrest
मांगों को लेकर दिया ज्ञापन। - फोटो : रमेश मिश्र
नौतनवा। जगरनाथपुर निवासी रमेश पासवान ने मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग एवं एससी-एसटी आयोग को पत्र भेजकर अपने लड़के की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचक बदलने का मांग की है। रमेश पासवान ने कहा है कि उनके पुत्र रोहित पासवान (15) पंडितपुर निवासी बैजनाथ यादव के कंबाइन मशीन पर दिन रात काम करता था। आरोप लगाया कि 4 दिसंबर की रात बैजनाथ, बबलू, दिलीप और दो अन्य लोगों ने मिलकर उनके लड़के की हत्या कर सेमरा चौराहे के निकट पेट्रोल पंप के समीप फेंक दिया। 
विज्ञापन


बाद में बिना उन्हें जानकारी दिए शव को सोनौली कोतवाली पहुंचा दिया गया। शोरगुल में पता चला कि उन लोगों ने ही उनके पुत्र की हत्या की है। राजनीतिक प्रभाव के कारण कोतवाली सोनौली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। 7 दिसंबर को जब उसने सड़क पर शव रखकर आंदोलन किया तब जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उलटे सड़क पर आंदोलन को लेकर आठ नामजद व चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की धमकी दे रही है और सुलह के लिए दबाव बना रही है। विवेचना अधिकारी आरोपियों के रिश्तेदार होने के कारण हत्या की धारा बदलने की कोशिश में हैं। उनके विवेचक रहते न्याय मिलना असंभव है।  रमेश पासवान ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और किसी सक्षम अधिकारी से विवेचना कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed