फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of a laborer from wall collapse, another injured

दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

Sun, 16 Jun 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Death of a laborer from wall collapse, another injured
दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक अन्य घायल - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार (महराजगंज)। सदर कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे के पास भवन निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार खुर्द निवासी पन्नेलाल वर्मा सदर कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे से दक्षिण व रोड के पश्चिम अपनी आवासीय जमीन पर भवन निर्माण कार्य करा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला निवासी तूफानी (40) एवं बैजनाथपुर कला निवासी बजरंगी (27) भवन निर्माण के लिए मजदूरी कर रहे थे। शनिवार को सुबह आठ बजे काम पर गए। वह इधर-उधर रखे सामान को एकत्र कर रहे थे। उसी दौरान दीवार गिर पड़ी। जिसमें तूफानी (40) दीवार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बजरंगी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। तूफानी की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चौक व सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed