{"_id":"57fe87764f1c1b833928e637","slug":"dead-body-found-hanging-from-guava-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर क्षेत्र में युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर। क्षेत्र के गंगवलिया में बुधवार की सुबह अमरूद के पेड़ में शाल के फंदे से लटका युवक का शव देख परिजनों के होश उड़ गए। घर वालों ने आनन फानन शव को उतारा और घर लाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव गंगवलिया में वीरेंद्र गौड़ का शव गांव से सटे पूरब पोखरी के पास अमरूद के पेड़ में गमछा से लटका शव मिला। परिजनों का कहना है कि वीरेंद्र शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में गया था। देर रात में वापस आया तो भोजन करने के लिए कहा गया लेकिन, उसने भोजन नहीं किया। घर से शाल लिया और गांव में प्रोजेक्टर देखने की बात कहकर चला गया। परिजनों ने बताया कि वह नशा करता था।
रात में भी वह नशे में था। सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले तो अमरूद के पेड़ में शाल के फंदे से लटका शव देखा। शोर सुन कर परिजन भी पहुंचे। वीरेंद्र का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की गैर मौजूदगी में परिजन शव उतारकर घर लाए।
विज्ञापन
उनके पिता रामप्रीत ने पुलिस को तहरीर दी कि वीरेंद्र मंगलवार की रात शराब के नशे में था। उन्होंने आत्महत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रफीक अहमद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।