{"_id":"5894d4f94f1c1bf340e817f7","slug":"dead-body-arrived-from-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से आया शव, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी से आया शव, कोहराम
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सिसवा क्षेत्र में सऊदी से दुर्गेश का शव आने पर रोते-बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र की ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के दुर्गेश कुशवाहा का शव शुक्रवार की भोर में उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
हरपुर पकड़ी निवासी रमाशंकर कुशवाहा के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर के दुर्गेश सऊदी अरब में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पारिवारिक कलह व पत्नी से मन मुटाव के कारण दुर्गेश ने 22 अक्टूबर को सऊदी अरब में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
उसी समय से दुर्गेश के पिता रमाशंकर विदेश से बेटे का शव मंगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों के संपर्क में थे तथा उन्होंने इसके लिए भारतीय दूतावास को भी पत्र लिखा था। शुक्रवार की भोर में जैसे ही मृतक दुर्गेश का शव उसके गांव पहुंचा। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
दुर्गेश के शव से लिपटकर रो रही मां शांति देवी और दो साल के पुत्र अभिषेक को देख वहां मौजूद हर लोगों की आंखें नम हो गईं। दोपहर बाद सोनबरसा स्थित गंडक नदी की शाखा बेलवां घाट पर दुर्गेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार सहित अगल-बगल के लोग दुर्गेश की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।