फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crushed under truck, dead on spot

हाइवे पर ट्रक की चपेट से शख्स की मौत

Mon, 17 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
crushed under truck, dead on spot
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
अड्डा बाजार/संपतिहां(ब्यूरो)। बाबू पैसिया में नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात ट्रक की टक्कर से अधेड़ शख्स की मौत हो गई। ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया। गंभीर चोट होने की आशंका में जान बचा लेने की मंशा लेकर शख्स को नौतनवां सरकारी अस्पताल ले जाया गया। परंतु देखते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस तत्काल कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


नौतनवां थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया के लगभग 52 वर्षींय शिवमंगल प्रजापति शौच से पैदल लौट रहे थे। हाइवे क्रास करने के लिए पटरी पर ही खडे़ थे। उसी वक्त सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शिवमंगल प्रजापति को नौतनवां सरकारी अस्पताल ले गई। जहां पर डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


संपतिहा चौकी इंचार्ज हशमत अली सिद्दीकी ने बताया कि चालक ट्रक लेकर भाग गया। वहीं मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।नौतनवां पुलिस हादसे की वजह बने ट्रक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही ट्रक को ढूंढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed