{"_id":"582dfd9d4f1c1b57258fe070","slug":"cheated-of-73000-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख के फेर में गंवाए 73000 ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ लाख के फेर में गंवाए 73000
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
झांसा देकर ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा/बृजमनगंज। बंग्ला चौराहे पर रकम जमा करने के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति को झांसा देकर उचक्क ा 73000 रुपये लेकर चंपत हो गया। घटना की जानकारी होने पर युवक ने पुलिस को तहरीर देने थाने पहुंचा था। बृजमनगंज क्षेत्र के धानी रिठिया निवासी ध्यानचंद बृहस्पतिवार को दिन में अपने 500 व हजार के नोट 73000 लेकर क्षेत्र के बंग्ला चौराहे पर स्थित एसबीआई के शाखा में जमा करने के लिए लाइन में लगे थे।
उसी दौरान बगल में खड़े उचक्के ने कहा कि वह भी डेढ़ लाख रुपये जमा करने आया है। काफी भीड़ होने के नाते दिक्कत हो रही है। अगर कोई कम ही पैसा दे दे तो डेढ़ लाख देकर चले जाएंगे। उसी दौरान पास खड़े ध्यानचंद ने कहा कि हमारे पास 73000 हजार रुपये हैं, अगर लेना हो तो बोलो। उचक्के ने कहा ठीक है उतने ही दे दो। वह डेढ़ लाख का बंडल देकर भाग गया। ध्यानचंद ने जब रुपये का बंडल खोला तो उनके होश उड़ गए। ऊपर नीचे के नोट असली थे, बाकी बीच में सब जाली नोट थे। वह परेशान होकर थाने पहुंचा। इस संबंध में एसओ गिरजेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।