Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sit made for businessman house loot

Sirsa News: कारोबारी के बंगले पर हुए लूटकांड की जांच अब एसआईटी के हवाले

Mon, 23 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
sit made for businessman house loot
स्टेट क्राइम ब्रांच के डीएसपी के नेतृत्व में गठित की सात सदस्यीय एसआईटी, एसआईटी अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट सिरसा एसपी माध्यम से एडीजीपी को देगी
विज्ञापन



नौकरानी बीनू के साथी गणेश से पूछताछ करेगी एसआईटी, कोर्ट में लगाई प्रोडक्शन वारंट की अर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हुडा सेक्टर-20 में कारोबारी पंकज खेमका के बंगले में हुई लूट की वारदात की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब इस मामले की जांच सात सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। डीजीपी की ओर से गठित इस टीम की कमान स्टेट क्राइम ब्रांच के डीएसपी अजय सिंह को सौंपी गई है।
एसआईटी में स्टेट क्राइम ब्रांच, डबवाली और सिरसा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टीम में स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकुला के डीएसपी अजय सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर प्रह्लाद राय, एएसआई विरेंद्र सिंह (स्टेट क्राइम ब्रांच हिसार) भी हैं।
विज्ञापन

डबवाली पुलिस के एएसआई अशोक कुमार, सिरसा पुलिस के एएसआई संदीप कुमार, स्टेट क्राइम ब्रांच भिवानी के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह व मानव तस्करी विरोधी इकाई सिरसा के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार भी टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक सिरसा के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर को प्रस्तुत करेगी। टीम में किसी सदस्य को हटाने या नया सदस्य शामिल करने के लिए एडीजीपी की मंजूरी आवश्यक होगी।

लूटकांड की वारदात का विवरण
यह वारदात 19 अक्तूबर 2026 को हुई थी। सेक्टर-20 में पूर्व सांसद अशोक तंवर की कोठी के पास पंकज खेमका का बंगला है। वह अपनी पत्नी नीतू और 15 वर्षीय बेटे के साथ यहां रहते हैं। करीब 20 दिन पहले उन्होंने नेपाल निवासी बीनू को नौकरानी रखा था। बीनू को पहले काम करने वाली नौकरानी मोनिका ने ही खेमका से मिलवाया था। 19 अक्तूबर 2026 की सुबह पंकज खेमका दिल्ली होते हुए बेंगलूरू चले गए थे। रात को घर में उनकी 50 वर्षीय पत्नी नीतू, बेटा और नौकरानी मौजूद थे।

अनार में नशीला पदार्थ मिलकार दिया
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े दस बजे बीनू ने व्रत होने का हवाला देकर नीतू से अनार छीलकर लाने को कहा। आरोप है कि अनार में नशीला पदार्थ मिलाकर नीतू को दिया गया जबकि बेटे और घर के कुत्ते को भी नशीला पदार्थ मिला दूध पिलाया गया। इससे कुछ ही देर में तीनों बेहोश हो गए। इसके बाद बीनू ने नीतू के हाथ रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। उसने फोन कर अपने दो साथियों को बुला लिया। रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दो युवक बंगले में पहुंचे। बीनू और उसके साथियों ने अलमारी से सोने के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान निकालकर दो बड़े बैग में भर लिया। आरोपी पंकज खेमका की पत्नी की गाड़ी लेकर भाग निकले। पंकज खेमका के अनुसार, आरोपी करीब 800 ग्राम सोने के जेवरात, तीन लाख रुपये नकद और महंगी घड़ियां ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की जिसके बाद देर रात आरोपियों की कार भावदीन के पास खड़ी मिली और उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।


एसआईटी की जांच
एसआईटी ने जांच की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वारदात में शामिल नौकरानी बीनू के साथी गणेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसआईटी की ओर से 23 नवंबर को सिरसा कोर्ट में गणेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए याचिका दायर की गई है। एसआईटी सदस्य एसआई प्रह्लाद राय ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच के लिए यह टीम गठित की है। सिरसा पुलिस इस वारदात में नौकरानी बीनू के साथी गणेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब एसआईटी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहन पूछताछ करेगी ताकि लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। हरियाणा में दर्ज इसी तरह के अन्य मामलों को भी आवश्यक सहमति के बाद एसआईटी अपनी जांच के दायरे में ले सकेगी। एसपी सिरसा को मामले की केस फाइल तुरंत एसआईटी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed