फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case file on 10 robbery and other assets

डकैती सहित अन्य धाराओं में दस पर मुकदमा दर्ज

Mon, 23 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 23 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
case file on 10 robbery and other assets
case - फोटो : अमर उजाला
बड़हरा चरगहां में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की सुबह हुए मार-पीट में कोठीभार पुलिस ने दस नामजद और चालीस अज्ञात लोगों पर डकैती, हत्या की नियत से हमला सहित विभिन्न धाराओं  में मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


 कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी वीना देवी के मुखतारे खास अजीत प्रताप सिंह ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कहा कि ग्राम सभा बड़हरा निवासी प्रवीण आनंद सिंह से मेरा जमीनी विवाद है।  शनिवार की सुबह हम बड़हरा चरगहा स्थित अपने खेत पर शंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम बहादुर सिंह, दर्शन चौहान, चौकीदार नरेंद्र के साथ कुछ काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच प्रवीण आनंद  सिंह, रामकिशुन गुप्ता, राम आसरे कुशवाहा, त्रिवेणी, छोटेलाल, नंदलाल, जितेंद्र, जनार्दन फरहद सहित लगभग चालीस लोग खेत पर पहुंच गए और मेरी ओर से पूर्व में किए गए मुकदमे को उठाने की बात को लेकर लाठी-डंडा और कट्टे से हमला कर दिया। किसी तरह केले के खेत में छुप कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय वे लोग बागीचे की सारी लीची तोड़ ले गए । मामले में कोठीभार पुलिस ने हत्या की नियत से हमला, डकैती और बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed