{"_id":"534072f51d604e85bc71143df794b196","slug":"businessman-angry-at-the-growing-piracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती चोरी से व्यापारी नाराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बढ़ती चोरी से व्यापारी नाराज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। मेन रोड स्थित किराने की दुकान में ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी और सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही व्यापारी भड़क गए। भारत-नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। हाइवे पर दोनों तरफ आवागमन बाधित रहा। सोनौली मेन रोड पर चोखनी जनरल स्टोर नाम से उपेंद्र की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में किसी समय घुसे चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार नकद, तीन मोबाइल और अन्य सामान उठा ले गए।
उपेंद्र बृहस्पतिवार सुबह जब पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान में रखी नकदी गायब थी। सामान बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल व्यापार मंडल और सोनौली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार के नेतृत्व में व्यापारी मेन रोड पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
11.30 बजे से जाम लगाए बैठे व्यापारियों का कहना था कि नए कोतवाल के आने के बाद चोरी की कई घटनाएं हो चुकीं। यह सब पुलिस द्वारा रात में गश्त नहीं करने का नतीजा है। सिर्फ वसूली में पुलिस लगी रहती है। व्यापारियों के जाम से दोनों ओर आवगमन बाधित हो गया। एक घंटे बाद सीओ पहुंचे और 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खत्म किया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा गोपी नाथ सोनी ने बताया की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन लोगों की पहचान की जा रही है। चोर जल्द पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस गश्त और तेज की जाएगी। आश्वासन के बाद व्यापारी मान गए।