फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   break lock, theft cash and ornament

घर का ताला तोड़कर नकदी समेत सामान चोरी

Fri, 01 Dec 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
break lock, theft cash and ornament
theft - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सोहरवलियां कला में बीती रात में चोरों ने एक घर से दो लाख नकदी सहित जेवर व कीमती समान चोरी कर फरार हो गए। घर के लोग फरेंदा में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए हुए थे। गुरुवार को गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


गांव सोहरवलिया कला निवासी हनुमान जायसवाल बीती रात परिवार के साथ फरेंदा के एक रिश्ते के घर शादी समारोह में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। कोई घर पर मौजूद नहीं था। हनुमान के मुताबिक घर के अंदर दो लाख रुपए नकद मकान के निर्माण के लिए रखा था।
विज्ञापन


इसके अलावा जेवर समेत तमाम घरेलू सामान घर में था। घर का ताला तोड़कर नगदी समेत कीमती सामान चोर उठा ले गए। बृहस्पतिवार को भोर में गांव के लोग जब नित्य क्रिया के लिए गए तो देखा की घर के चैनल का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना गांव के लोगों ने हनुमान जायसवाल के मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पर आए। घर के अंदर सामना बिखरा पड़ा था और दो लाख नगद रुपये और जेवर व अन्य सामान गायब रहा। एसओ पुरंदरपुर राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed