{"_id":"581a37074f1c1bae31437143","slug":"bikers-looted-jewellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने तमंचा दिखा सर्राफ को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने तमंचा दिखा सर्राफ को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशहालनगर/घुघली। जखीरा चौराहे से पश्चिम चौमुखा रोड पर पुलिस लिखी बाइक पर सवार हो कर आये दो बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी को ओवर टेक कर तमंचे दिखा कर लूट को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवर सहित नगदी लेकर फरार हो गए।
बुधवार को देर शाम चौमखा निवासी राहुल वर्मा की जखीरा चौराहा स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जखीरा व चौमुखा के बीच दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोक ली तथा तमंचा दिखा कर बैग लेकर फरार हो गए।
बैग में ढाई सौ ग्राम चांदी, चांदी के पुराने जेवर व 18 ग्राम सोना तथा पंद्रह हजार रुपये थे। राहुल ने बताया कि लगभग दो लाख का सामान था। बताया जा रहा है की इसके पूर्व भी उक्त व्यवसायी को लुटेरों ने निशाना बनाते हुए लूट को अंजाम दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल हरकत में आई और चारों तरफ जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पीड़ित ने घटना की तहरीर मुकामी पुलिस को दे दी है।