फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bikers dead in an accident

हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 01 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 01 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
bikers dead in an accident
फरेंदा खुर्द में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारी जन। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। बाजारडीह के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे नौतनवां से गोरखपुर जा रही कार का अगला पहिया बर्स्ट हो जाने से अनियंत्रित होकर सामने जा रहे बाइक सवार को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कालेज पहुंचते ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया निवासी लवकुश (22) मछली का व्यापार करता था। वह रोज की भांति कोल्हुई  बाजार से मछली बेच कर वापस घर फरेंदा खुर्द लौट रहा थे कि अभी वह बाजारड़ीह के आगे पहुंचे थे कि पीछे सें तेज रफ्तार सें आ रही कार का अगला पहिया बर्स्ट हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौद कर गाड़ी गड्ढे में पलट गई। कार में सवार चार लोगों को हल्की चोटें आईं। गांव वालों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लवकुश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मछली बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं परिवार का कमाऊ पूत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed